दिल्ली : (मानवीय सोच) पुणे ISIS मामले में वॉन्टेड तीन आतंकियों के दिल्ली में छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है. जिसको लेकर एनआईए की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. तीनों आतंकियों पर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. वहीं दिल्ली कनेक्शन सामने आने के बाद दिल्ली की स्पेशल सेल भी अलर्ट हो गई है. दिल्ली स्पेशल सेल ने भी तलाश शुरू कर दी है. NIA और स्पेशल सेल की टीम ने सेंट्रल दिल्ली इलाके में छापेमारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग सामने नहीं आया है.
पुणे ISIS से जुड़े आतंकियों की तलाश में एनआईए और पुणे पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, इन आतंकियों के नाम मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख हैं. पिछले दिनों NIA ने इसी संबंध में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में कई जगहों पर छापेमारी की थी. NIA की इस छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक और असलहा बरामद हुआ था
