भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आदित्य-एल1 को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आदित्य-एल1 ने हेलो कक्षा की अपनी पहली परिक्रमा पूरी कर ली है। आज आदित्य-एल1 ने एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली हेलो कक्षा पूरी कर ली है। इसे एक चक्कर पूरा करने में 178 दिन लगे। इसकी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी। आदित्य-एल1 इसी साल 6 जनवरी को अपने निर्धारित स्थान लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) पर पहुंचा था।
