ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शत्रुघ्न सिन्हा को हुई राजू श्रीवास्तव की चिंता, बोले- एक महीना हो गया

मुंबई (मानवीय सोच) राजू श्रीवास्तव बीते एक महीने से एम्स में भर्ती हैं। उनके फैन्स और करीबी उनकी रिकवरी का इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर शत्रुध्न सिन्हा ने उनकी हेल्थ पर चिंता जताई है। राजू को बीते महीने हार्ट अटैक हुआ था। वह अब तक ठीक नहीं हो पाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर रविवार को ट्वीट किया है। शत्रु ने लिखा है कि अब तक कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया है। उन्होंने हॉस्पिटल और डॉक्टर्स से अपील की है कि वह उनकी हेल्थ का स्टेटस जारी करें।

शत्रुघ्न ने जताई चिंता

राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली में एक्सरसाइज करते वक्त हार्ट अटैक हुआ था। वह तबसे एम्स में भर्ती हैं। उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। हालांकि एक महीना बीतने के बाद भी उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं है। एक्टर-पॉलिटीशियन शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके उनकी हालत पर चिंता जताई है। शत्रुघ्न ने लिखा है, हम एक्टर, स्टैंडअप कॉमेडियन, सेल्फ मेड मैन, एक बहुत खुशमिजाज इंसान राजू श्रीवास्तव के लिए चिंतित हैं। सोचा जा सकता है कि उनका परिवार और पत्नी किस दर्द से गुजर रहे होंगे। बहुत निराशा की बात है कि वह अब तक हॉस्पिटल में हैं। 

लिखा, डॉक्टर दें स्टेटस

शत्रुघ्न ने एक और ट्वीट में लिखा है, एक महीने से ज्यादा हो गया है। इतनी कम उम्र में पॉजिटिव रिस्पॉन्स न आना निराश करने वाला है। अच्छा होगा अगर डॉक्टर/हॉस्पिटल उनकी हेल्थ पर फ्रेश बुलेटिन और स्टेटस जारी करें। उम्मीद, प्रार्थना और इच्छा है कि वह जल्द इससे बाहर आएं। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

Scroll to Top