ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ITBP ने पहली बार ASI को पशु परिवहन संवर्ग के 64 हेड कांस्टेबलों को किया पदोन्नत

(मानवीय सोच) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने पशु परिवहन संवर्ग (एचसी/एटी) के 64 हेड कांस्टेबलों को एक विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के आधार पर सहायक उप निरीक्षक के नव निर्मित पद पर पदोन्नत किया है. यह आईटीबीपी पशु परिवहन (एटी) के सबसे कठिन संवर्गों में से एक के इतिहास में सबसे लंबे समय से प्रतीक्षित और सबसे बड़े पदोन्नति में से एक था, जो 3488 किलोमीटर की पहाड़ी सीमाओं में कठिन इलाकों में दूरस्थ सीमा चौकियों पर तैनात है. एटी कैडर श्वानों के प्रशिक्षण में भी योगदान देता है, जिसमें K9s के लिए देश में सबसे अच्छा प्रशिक्षण प्रदान करना विशेष आयाम  है. ITBP के पास कठोर सीमावर्ती क्षेत्रों में रसद आपूर्ति में सहायता के लिए टट्टू, खच्चर और याक हैं, जिसका प्रबंधन इसके एटी कैडर के अधिकारियों द्वारा किया जाता है.

डीपीसी के प्रमुख बल के पशु चिकित्सक कैडर के सबसे वरिष्ठ अधिकारी  डीआईजी सुधाकर नटराजन थे I डीपीसी में दो अन्य सदस्य थे जिन्होंने पदोन्नति के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. आईटीबीपी के एटी कैडर में सहायक उप निरीक्षक के सभी 64 पद कर्मियों के लिए पदोन्नति के रास्ते खोलने और पहले से ही उच्च मनोबल को बढ़ाने के लिए नव निर्मित पद हैं. सभी 64 हेड कांस्टेबल अब अधीनस्थ अधिकारी (एसओ) बन जाएंगे. सभी ने आईटीबीपी में 25-30 साल की सेवा की है. गृह मंत्रालय ने 21/7/22 को एएसआई/एटी के पद के लिए आरआर (भर्ती नियम) अधिसूचित किए थे और इस फास्ट ट्रैक डीपीसी ने यह सुनिश्चित किया है कि पदोन्नति बिना किसी देरी के लागू हो.

डीआईजी सुधाकर नटराजन ने कहा कि “एक अधिकारी के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं है. इस डीपीसी का नेतृत्व करना सम्मान की बात है और 64 कर्मियों के चयन और पदोन्नति को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. इस सुखद कर्तव्य से बढ़कर मेरे लिए वास्तव में कोई खुशी नहीं है.” डीपीसी ने पे मैट्रिक्स लेवल -5 (29,000 रुपये – 92,300 रुपये) में एएसआई रैंक में उनकी पदोन्नति की सिफारिश की है. विभिन्न इकाइयों में तैनात सभी 64 हेड कांस्टेबलों को पिपिंग सेरेमनी के माध्यम से रैंक लगाए जा रहे हैं 

Scroll to Top