ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ITBP के बैंड ने जीरो फेस्टिवल ऑफ म्युजिक में मचाई धूम

नई दिल्ली: (मानवीय सोच)  अरुणाचल प्रदेश के जीरो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल के जैज़ बैंड का चार दिवसीय उत्सव शुरू हुआ. जैज संगीत के जीरो महोत्सव में जवानों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. ITBP बैंड ने स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों की मौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया. ITBP जैज बैंड ने कई गीत पेश किए. 

‘हिमालय के प्रहरी’ के रूप में पहचाना जाने वाला आईटीबीपी हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय आबादी के दिल और दिमाग को जीतने के लिए हमेशा कोशिशें करता रहा है. वह नागरिकों की भागीदारी में कई कार्यक्रम और सीमा क्षेत्र के विकास के लिए भी कार्यक्रम चलाता रहा है.

आईटीबीपी के डीजी डॉ सुजॉय लाल थाउसेन ने आईटीबीपी टीम को महोत्सव में शामिल होकर जनता से जुड़ने और आईटीबीपी जैज बैंड के उच्च गुणवत्ता वाले प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

ITBP के 13 सदस्यीय जैज़ बैंड ने ज़ीरो फेस्टिवल ऑफ़ म्यूज़िक की शुभारंभ पर सात स्वरचित गीत और एक वाद्य वृंद की प्रस्तुति दी. गीत खास तौर पर इस उत्सव के लिए रचे गए हैं और उनको संगीत बद्ध किया गया है. 

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने महोत्सव में आईटीबीपी बैंड के प्रदर्शन की सराहना की. सीएम ने ट्वीट किया- “आज से शुरू हुए जीरो फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक में हिमवीर आईटीबीपी जैज बैंड द्वारा अच्छा प्रदर्शन. यह उत्सव 10 साल पहले शुरू हुआ था और अब स्वतंत्र रॉक प्रेमियों और दुनिया भर के प्रतिभागियों को देखने के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन गया है. आओ उत्सव का हिस्सा बनें. ”

ITBP भारत-चीन सीमाओं के 3,488 किलोमीटर की सुरक्षा कर रहा है जिसमें अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं भी शामिल हैं. बल को 2004 से राज्य में सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किया गया है.

Scroll to Top