ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ITR फाइलिंग में चूक पर जेल जाने की आ जाएगी नौबत

नई दिल्ली (मानवीय सोच) असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 है। जो लोग 31 दिसंबर 2021 की नियत तारीख तक अपना ITR फाइल करने से चूक गए हैं, उनके पास अब भी मौका है। ऐसे लोग 31 मार्च तक आईटीआर फाइल कर सकते हैं।

हालांकि, नियत तारीख के बाद आईटीआर दाखिल करने पर वे जिस आयकर स्लैब में आते हैं, उसके आधार पर जुर्माना लगेगा। जो टैक्सपेयर अपना आईटीआर लास्‍ट डेट पर भी दाख‍िल नहीं कर पाते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जेल की सजा न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 7 साल हो सकती है।

इनकम टैक्स रिटर्न की अंतिम तिथि पर बोलते हुए टैक्स एक्सपर्ट बलवंत जैन ने कहा, “अंतिम तिथि तक आईटीआर दाखिल करने में विफल होने पर, आयकर विभाग कर और ब्याज के अलावा करदाता के वास्तविक आयकर व्यय पर 50 प्रतिशत से 200 प्रतिशत का जुर्माना लगा सकता है। जब तक कोई करदाता विभाग से आयकर नोटिस के जवाब में अपना आईटीआर दाखिल नहीं करता है, तब तक भारत सरकार के पास करदाता के खिलाफ मुकदमा चलाने की शक्ति है।”

बलवंत जैन के मुताबिक मौजूदा आयकर नियमों में न्यूनतम 3 साल और अधिकतम 7 साल की कैद की सजा का प्रावधान है। आयकर विभाग तभी मुकदमा चला सकता है जब कर की राशि 10,000 रुपए से ज्‍यादा होगी।

 

Scroll to Top