ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सुकेश चंद्रशेखर केस में EOW के सामने पेश हुईं जैकलीन फर्नांडिस

मुंबई : (मानवीय सोच)  सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को 19 सितंबर को तलब किया था। सोमवार को जैकलीन एक बार फिर से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री को मामले में उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, जैकलीन जांच में शामिल होने के लिए मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचीं जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पहले भी जैकलीन से हुई थी पूछताछ

बीते बुधवार को भी जैकलीन ईओडब्ल्यू के समक्ष पेश हुई थीं और उनसे करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। उनके सामने पिंकी ईरानी को भी बैठाकर सवाल-जवाब किए गए। पिंकी ईरानी के बारे में बताया जाता है कि अभिनेत्रियों को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाने का काम वही करती थी।

ईडी की चार्जशीट में जैकलीन का नाम

सुकेश चंद्रशेखर अभी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर कई हाई प्रोफाइल लोगों को ठगने का आरोप है। इसमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं। 17 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश  से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक चार्जशीट दायर की थी जिसमें जैकलीन का का नाम आरोपी के रूप में शामिल था। ईडी के मुताबिक, जैकलीन और  नोरा फतेही ने सुकेश से कैश और महंगे गिफ्ट्स लिए।

Scroll to Top