ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट से झटका, बीमार मां से मिलने के लिए नहीं मिली बहरीन जाने की इजाज़त

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   जैकलीन फर्नांडिस की उस याचिका को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए बहरीन जाने की इजाज़त मांगी थी. बाद में जैकलीन ने अपनी याचिका कोर्ट से वापस ले ली. फर्नांडीज 23 दिसंबर से पांच जनवरी तक बहरीन जाना चाहती हैं.

दरअसल, अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की संलिप्तता वाले 200 करोड़ रुपए के धन शोधन मामले में आरोपी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की एक याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से मंगलवार को जवाब मांगा था, जिसमें उन्होंने अपनी मां से मिलने बहरीन जाने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया था.

इससे पहले, याचिका पर सुनवाई के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट ने पूछा, ‘क्या आपने बहरीन का वीजा लिया है?’ इसके जवाब में जैकलीन के वकील ने कहा, ‘वीजा पहले से था.’ फिर ईडी ने कहा, ‘मामला बहुत ही अहम मोड़ पर है और ये विदेशी नागरिक हैं.’ इसके बाद जैकलीन से कोर्ट ने कहा, ‘जांच अहम मोड़ पर है. तो इस सूरत में जाने की ज़रूरत क्या है. हम समझ रहे हैं कि आपके लिए इमोशनल मामला है. आप अपनी बीमार मां से मिलना चाहती हैं.’

ईडी ने जैकलीन की विदेश जाने की इजाज़त मांगने वाली याचिका का विरोध किया. जांच एजेंसी ने कहा कि जैकलीन अपना करियर विदेश में भी बना सकती हैं. कोर्ट ने जैकलीन के वकील से पूछा कि क्या वह अपनी याचिका वापस ले रही हैं? इसके बाद जैकलीन के वकील ने जैकलीन से बात करने के लिए वक़्त मांगा. कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस के वकील से कहा कि वह याचिका वापस लेने पर जैकलीन से पूछ कर बताए. थोड़ी देर बाद जब सुनवाई फिर से शुरू हुई, तो जैकलीन ने अपनी याचिका कोर्ट से वापस ले ली.

अदालत ने 15 नवंबर को जैकलीन को नियमित जमानत दे दी थी, उन्हें मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. निदेशालय ने जांच के संबंध में कई बार अभिनेत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें पूरक आरोप पत्र में पहली बार आरोपी बनाया गया था.

Scroll to Top