ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जैकलीन की 200 Cr. की मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पेशी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में सह-आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
अदालत ने हाल ही में इस मामले में दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) पर संज्ञान लेते हुए ये निर्देश दिए हैं।

जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें नहीं हो रही कम 

जैकलीन  फर्नांडिस के लिए साल बहुत मुश्किलों भरा नजर आ रहा है। सुकेश चंद्रशेखर वसूली केस में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही नजर आ रही हैं। बता दें ED ने जैकलीन को इस मामले में आरोपी बनाया है। और अब इस मामले में ताजा खबर ये है कि जैकलीन को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने समन जारी करते हुए 26 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने हाल ही में इस मामले को लेकर दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) पर संज्ञान लेते हुए ये निर्देश दिए हैं।

पहले भी कई बार जैकलीन से इस मामले को लेकर हो चुकी है पूछताछ 
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की वसूली के केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस से इस केस को लेकर पहले कई राउंड पूछताछ हो चुकी है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी का मानना है कि जैकलीन को सुकेश की जालसाजी का पता था। इस मामले को पहले हुई जांच में सामने आ चुका है कि जैकलीन को सुकेश ने करीब 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स दिए थे। ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग ऐक्ट के तहत अटैच किया है। जांच में सामने आया है कि सुकेश ने जैकलीन ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लोगों को भी कीमती तोहफे दिए थे।

नोरा फतेही गवाह तो मैं आरोपी क्यों?- जैकलीन 
जैकलीन ED पर इस मामले की जांच के दौरान पक्षपात के आरोप भी लगाए हैं। जैकलीन ने आरोप लगाया कि नोरा फतेही और कुछ दूसरे सिलेब्स को भी सुकेश चंद्रशेखर ने गिफ्ट्स देकर ठगा था, लेकिन उन्हें गवाह बना लिया गया और मुझे आरोपी। यह साफ-साफ दर्शाता है कि जांच एजेंसी बदनीयती, प्रेरित और पक्षपात पूर्ण रवैये के साथ जांच कर रही है, जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है।

बता दें, करोड़ों रुपये की ठगी के मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसने जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों रुपये के महंगे गिफ्ट्स दिए थे, जिनमें गुच्ची और शेनल के डिजाइन बैग्स, गुच्ची के जिम वेयर, लुई विटॉन के दो जोड़े जूते, दो डायमेंड इयररिंग्स, मल्टी कलर स्टोन के दो ब्रेसलेट और हेमीज ब्रेसलेट शामिल थे। इसके अलावा नौ-नौ लाख की तीन बिल्लियां, अरबी घोड़ा और एक मिनी कूपर कार भी सुकेश ने गिफ्ट्स के रूप में दिया था। हालांकि, जांच एजेंसी से पूछताछ में जैकलीन ने बताया था कि कार उन्होंने लौटा दी थी।

 

Scroll to Top