ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बीजेपी विधायक दल की बैठक में जयराम ठाकुर चुने गए विपक्ष के नेता

हिमाचल प्रदेश  (मानवीय सोच)  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राज्य में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. अब जयराम ठाकुर हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से जयराम ठाकुर को नेता चुना गया.  नेता चुने जाने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा परिवार की हर जिम्मेदारी को प्राथमिकता से निभाना हमारी प्रतिबद्धता है.

आज प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता के तौर पर मुझे जिम्मेदारी सौंपने हेतु भाजपा के समस्त विधायकों एवं पदाधिकारियों का हार्दिक आभार, निश्चित तौर पर आप सभी के सहयोग और स्नेह के साथ मैं इस दायित्व को प्राथमिकता से निभाऊंगा. हम विधानसभा के अंदर एवं बाहर जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाएंगे. इस बार  हिमाचल चुनाव में बीजेपी का हार का सामना करना पड़ा.

हिमाचल चुनाव में इस बार कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब रही. अबकी बार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उनके शपथ समारोह में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शरीक हुए थे. कांग्रेस ने हिमाचल की 68 विधानसभा सीट में से 40 सीट पर जीत हासिल की है. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ था.

Scroll to Top