अयोध्या: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश के प्रभु श्री राम मंदिर के जलाभिषेक के लिए 155 देशों व नदियों का जल अयोध्या पहुंचा। आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश अपने सहयोगियों के साथ लेकर पहुंचे अयोध्या जहां ढ़ोल नागढ़ो के साथ अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जल से प्रभु श्री राम लला के मंदिर परिसर और चौखट का जलाभिषेक किया गया।
प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीया के दिन सामने आई। भगवान राम लला के गर्भ गृह समेत भूतल में 167 खंभे बनकर तैयार हैं। जिनपर बीम रखने का कार्य पूरा हो चुका है अब छत की ढलाई का काम चल रहा है। राम मंदिर जलाभिषेक के 155 देशों व नदियों का जल से अभिषेक किया गया।
सैकड़ों राम भक्त कार्यक्रम में शामिल होनें के लिए अयोध्या पहुंचे । रामकथा भवन कार्यक्रम स्थल जहां नौ वैदिक ब्राह्मण द्वारा पवित्र नदियों के जल की पूजन अर्चन की जाएगी साथ ही संतो की संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें देश विदेश के प्रवासी हुए शामिल हैं।
