पंजाब (मानवीय सोच) खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दूसरे दिन भी राज्य में अभियान छेड़े हुए है। इधर, जालंधर रेंज के DIG स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमृतपाल के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन का खुलासा किया है। ऐसे में अब इस केस में NIA की एंट्री हो सकती है।
पुलिस ने एक और खुलासा किया है। उसके मुताबिक अमृतपाल ने आनंदपुर खालसा फोर्स (AKF) बनाने की तैयारी कर ली थी। उनके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर AKF लिखा मिला है। अमृतसर रूरल के SSP सतिंदर सिंह ने कहा कि अमृतपाल के एक करीबी से 100 से ज्यादा अवैध कारतूस मिले। पूछताछ में उसने बताया कि अमृतपाल ने उसे ये कारतूस दिलाए थे।
