गोरखपुर में लगा जनता दरबार, महिला से बोले योगी- पैसे की कमी से इलाज नहीं रुकेगा

गोरखपुर : (मानवीय सोच)  उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उन्हें समुचित कार्रवाई का भरोसा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि राज्‍य में नगर निकाय चुनाव के आचार संहिता के चलते करीब एक महीने बाद जनता दर्शन का आयोजन किया गया और करीब 100 लोगों ने योगी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। गोरखनाथ मंदिर में नौ अप्रैल को अंतिम जनता दर्शन का आयोजन किया गया था।

रविवार को योगी ने धैर्यपूर्वक एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और स्वयं चलकर उनके पास पहुंचे। लोग मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। योगी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए और संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की शिकायत पर सख्त कानूनी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *