ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, मौके से बदमाश फरार

बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन थाना क्षेत्र में जदयू के युवा नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है, वहीं इस घटना में सौरभ के साथी मुनमुन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़ईया पुल, पैमार गांव की बताई जाती है. बताया जाता है कि यहां दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पहले सौरभ को गोली मार दी और फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि 33 साल के सौरभ कुमार सौरभ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया करते थे. वह अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक शादी के रिसेप्शन से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई. वही, उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 2 गोलियां लगी हैं जिनकी हालत गंभीर है.

जदयू नेता की हत्या की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं और शव को एंबुलेंस में रोड पर रखकर पटना गया एनएच 83 को जाम कर दिया गया है. ग्रामीण अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी के बाद पुनपुन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझने में जुटी हुई है. सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने में जुटे हुए हैं. घटना देर रात  तकरीबन साढ़े बारह बजे की बताई जाती है.

पुनपुन थाना अध्यक्ष ने बताया कि परसाबाजार के रहने वाले सौरभ आपने साथी मुनमुन के साथ पुनपुन के बढ़हिया से घर लौट रहे थे, तभी उसी गांव के पंजे पास दो के संख्या में अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी जिसमें सौरभ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, उसका साथी मुनमुन गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेजा गया है. घटना की जानकारी के बाद मीसा भारती भी मौके पर पहुंच गईं और लोगों से घटना की जानकारी ली.

Scroll to Top