उत्तर प्रदेश में आए दिन रिश्वतखोरी का मामला सामने आ रहा है। इस बीच हापुड़ में विजिलेंस की टीम ने नगर पालिका के जलकल विभाग के जेई को 2.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जेई ने सरकारी नलकूपों का ठेका लेने वाले ठेकेदार से बिल पास करने के नाम पर 2.30 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार जेई ने रिश्वत न देने पर ठेकेदार का ठेका निरस्त कराने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजिलेंस टीम से की थी। मामले में जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
