ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के पैरोकार जितेंद्र सिंह का मुकदमा छोड़ने का एलान

वाराणसी  (मानवीय सोच)  बहुचर्चित ज्ञानवापी मामले पर बड़ी खबर सामने आई है। ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी के मुख्य पैरोकार जितेंद्र सिंह बिसेन ने मुकदमा छोड़ने का एलान किया है। जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा, ये धर्मयुद्ध लड़ते-लड़ते समाज ने हमें गद्दार घोषित कर दिया। मेरा परिवार मुसीबतों से लड़ रहा है।  मैं खुद को उन सभी मुकदमों से हटाता हूं जो हमने देश और धर्म के हित में कोर्ट में दायर किए थे। मैं क्षमा चाहता हूं, अब नहीं सहा जाता। 

‘मैं देश व समाज को सूचित कर रहा हूं, कि मैं और मेरा परिवार उन सभी मुकदमों से अपने आप को हटा रहा है, जो मुकदमे देश और धर्म के हित में हमारे परिवार के द्वारा विभिन्न न्यायालयों में दायर किए गए थे। इन सभी मुकदमों को डालने के बाद मैं और मेरा परिवार हर तरह से विधर्मीयों वह हिंदू गद्दारों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इस धर्म युद्ध को लड़ते हुए अपने ही समाज के द्वारा उल्टा हमें गद्दार घोषित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *