ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

लखनऊ   (मानवीय सोच)  कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक कदम और बढ़ाया गया है। संस्थान में डॉक्टरों के 62 नए पदों को शासन से स्वीकृति मिल गई है। अभी तक यहां सिर्फ 56 पद ही स्वीकृत थे। शासन ने संस्थान में पैरामेडिकल, टेक्नीशियन सहित अन्य कर्मचारियों के कुल 503 पद भी स्वीकृत किए हैं। इनकी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके बाद संस्थान की मरीज भर्ती करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी।

80 एकड़ में फैले संस्थान को उत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर संस्थान के तौर पर विकसित किया जाना है। अभी तक यहां डॉक्टरों के 56 पद, सीनियर रेजिडेंट के 69, जूनियर रेजिडेंट के 63 और आउटसोर्सिंग के माध्यम से 217 पद स्वीकृत थे। इस समय संस्थान में डॉक्टरों के सिर्फ 25 पद ही भरे हैं।

एसआर और जेआर भी आधी संख्या में ही काम कर रहे हैं। यही वजह है कि 1200 के बजाय सिर्फ 100 बेड पर ही मरीजों की भर्ती हो रही है। ओपीडी में रोजाना 150 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। संस्थान की क्षमता कम होने की वजह से भर्ती के लायक काफी मरीजों को सिर्फ परामर्श देकर ही वापस कर दिया जाता है। इसे देखते हुए शासन ने न सिर्फ पुराने पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है, बल्कि नए पद भी स्वीकृत किए हैं।

जल्द शुरू होगा ब्लड बैंक
संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि ब्लड बैंक शुरू करने के लिए उपकरण खरीदे जा चुके हैं। अगले कुछ सप्ताह में इसके लाइसेंस की मंजूरी आनी है। इसके बाद यहां पर ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगा। कैंसर संस्थान में ब्लड बैंक के नाम पर अभी भी सिर्फ खून स्टोर करने की सुविधा है।

पूरी क्षमता से होगा काम
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने कहा कि कैंसर संस्थान जल्द ही अपनी पूरी क्षमता से काम करने लगेगा। शासन ने नए पदों को मंजूरी दे दी है। पहले से खाली पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद यहां मरीजों के लिए सुविधाएं और भी बढ़ जाएंगी।

Scroll to Top