ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पेशी पर आए कानपुर के सपा MLA इरफान सोलंकी बोले- मेरा वकील अल्लाह

कानपुरः (मानवीय सोच)  कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को इरफान सोलंकी की जाजमऊ आगजनी मामले में कोर्ट मे पेशी थी। आगजनी मामले में चश्मदीद कनीज जेहरा की गवाही होनी थी। लेकिन बार और लायर्स असोसिएशन की हड़ताल होने की वजह से गवाही नहीं हो सकी। कोर्ट 23 मार्च की अगली तारीख दी है। पुलिस विधायक को महाराजगंज लेकर रवाना हो गई है। वहीं इरफान पेशी के बाद मीडिया बातचीत करते हुए कि कहा कि मेरा वकील अल्लाह है। ऊपर वाला है, और इंसाफ जिंदा है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम आदमी नहीं, जानवर हैं। हमें पेशाब तक नहीं करने दे रहे।

मीडिया से बात करते हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि आप के द्वारा सरकार की मंशा तो सामने आ गई। उन्होने कहा कि कानुपर की जनता, पत्रकार साथी और यहां पर मौजूद पुलिस कर्मी सभी जानते हैं कि मुझ पर जो मुकदमें लिखाए गए हैं, वो असली हैं या फिर फर्जी हैं। हमारा और आप का संबंध 1996 से है। कम से कम डिप्टी सीएम ने कहा है, इससे सरकार की मंशा सामने आ गई है। आप सभी को ढ़ेरों बधाई हो। कानपुर की जनता और मेरी विधानसभा की जनता सब जानती है। अखिलेश यादव हमारे साथ हैं, वो परिवार का हिस्सा हैं।

कोर्ट में दी ऐप्लिकेशन
इरफान के अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि सोमवार को बार और लार्यस की तरफ से अधिवक्ताओं की स्ट्राइक थी। इसमें जो गवाह कनीज जेहरा आईं थीं। उसमें 23 मार्च की डेट देदी गई है। इसके अलावा इरफान सोलंकी की तरफ से रमजान महीने के चलते हुए। कोर्ट में 317 सीआरपीसी की एक एप्लीकेशन दी गई है। बाकी कोर्ट आदेश करेगा कि उनकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए हो।

फिजिकली प्रजेंस में छूट दी जाए
इरफान सोलंकी के वकील ने कोर्ट को ऐप्लिकेशन के माध्यम से बताया कि बार-बार महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाने ले जाने में इरफान सोलंकी को काफी परेशानी होती है। रमजान भी शुरू होने जा रहे हैं। इरफान और धार्मिक मान्यताओं के साथ रोजा जरूर रखते हैं। ऐसे में उन्हें फिजिकल प्रेजेंस से छूट दी जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके सभी मुकदमों में सुनवाई की जाए। इरफान के वकील की माने तो कोर्ट ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इस एप्लीकेशन पर सकारात्मक रूप से विचार करते हुए उन्हें इसकी इजाजत दी जा सकती है।

Scroll to Top