ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वीकेंड का वार में करण जौहर ने लगाई ईशा की क्लास

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 तेजी से अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। शो का ग्रैंड फिनाले बस दो हफ्ते की दूरी पर है। फिलहाल शो में फैमिली वीक चल रहा है। कुछ घरवालों के घरवाले आ चुके हैं और कुछ के आना बाकी हैं। इस वीकेंड अभिषेक की मां बिग बॉस 17 में एंट्री लेंगी। वह अपने बेटे से तो मिलेंगी ही। साथ ही जाने से पहले ईशा मालवीय को फटकार लगाकर निकलेंगी। ईशा को सिर्फ अभिषेक की मां से ही नहीं, करण जौहर से भी डांट पड़ने वाली है।

मां को देख फूट-फूटकर रोए अभिषेक

मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि अभिषेक की मां घर पर आती हैं और वो अपनी मां को देख फूट-फूटकर रोने लगते हैं। अपने बेटे से मिलने के बाद अभिषेक की मां ईशा से भी अकेले में मिलती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि उन्होंने कब अभिषेक को थप्पड़ मारा उनके सामने, जैसा कि उन्होंने बताया था। ईशा खुद को जस्टिफाई करती हैं। वह उनसे कहती हैं कि अगर तुम्हें नहीं पसंद, तो उससे बात मत करो, लेकिन उसके बारे में बुरा-भला कहना बंद करो। आगे उसी प्रोमो में दिखाया गया है कि करण जौहर, ईशा को जबरदस्त तरीके से रोस्ट करते हैं।

करण ने की ईशा की बोलती बंद

प्रोमो में दिखाया गया है कि शो के होस्ट करण, ईशा को मुनव्वर के लिए कही गई बातों के लिए एक्सपोज करते हैं। वह कहते हैं, ‘ईशा आपने कहा है कि मुनव्वर कई लोगों को यूज और थ्रो किया है। जिस तरह का इंटरेस्ट आपने दिखाया है मुनव्वर की बाहर की जिंदगी और पर्सनल जिंदगी में, वाकई में आपने भारत का दिल जीत लिया।’ उन्होंने ईशा को दूसरों के रिश्तों पर उंगली उठाने के लिए क्लास लगाई। करण ने कहा कि दूसरों से उनके खुद के रिश्ते कौन से सही थे, जो वो दूसरों के रिश्तों पर उंगली उठा रही हैं।

विक्की की भी लगा डाली क्लास

वीकेंड का वार में करण, विक्की की भी क्लास लगाते देखे जाएंगे। वह उनसे कहते हैं- जब आपकी मां अंकिता से सवाल पूछती हैं, तब एक पति होने के नाते आपको उनके पीछे खड़ा होना चाहिए।

मैं आपको मां के खिलाफ बोलने को नहीं कह रहे, लेकिन पत्नी से पूछना चाहिए कि क्या हुआ। इसके बाद अंकिता और विक्की आपस में बात करते हैं।

Scroll to Top