ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक सीएम बोम्मई बोले, ‘दिन में 2 घंटे ज्यादा काम करूंगा

कर्नाटक (मानवीय सोच) फिलहाल बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे। खुद सीएम ने इसकी जानकारी दी। बोम्मई ने 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके पद पर किसी और को नियुक्त करने की खबरों को ‘‘निराधार’’ एवं ‘‘झूठा’’ करार किया। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार स्थिर है और स्थिर ही बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि वह राज्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए कड़ी मेहनत से काम करते रहेंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद बृहस्पतिवार को अपनी नियमित दिनचर्या में लौटने के बाद इन अटकलों पर मुख्यमंत्री ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। बोम्मई छह अगस्त को संक्रमित पाए जाने के बाद से ही घर पर पृथक-वास में थे। भाजपा की राज्य इकाई के भीतर शीर्ष नेतृत्व सहित कई पदों पर बदलावों की अटकलें कई दिनों से हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्य की हालिया यात्रा के बाद से यह खबरें अधिक आ रही हैं।

कांग्रेस द्वारा पिछले दो दिन में किए गए कई ट्वीट में बोम्मई को हटाए जाने, राज्य को जल्द तीसरा मुख्यमंत्री मिलने का दावा किया गया और बोम्मई को ‘‘दूसरों के इशारों पर चलने वाला मुख्यमंत्री’’ भी कहा गया। बोम्मई ने कहा, ‘‘यह काफी दिलचस्प है…कांग्रेस पहली बार ऐसे ट्वीट नहीं कर रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनके दिमाग में कोई बात है जिसे वे राज्य के लोगों के बीच फैलाना चाहते हैं, लेकिन लोग उन पर विश्वास नहीं करेंगे।’’

मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर कांग्रेस के ट्वीट के संदर्भ में किए एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा, ‘‘मैं एक स्थिर मन वाला व्यक्ति हूं, क्योंकि मैं सच्चाई से वाकिफ हूं। इस तरह की बातों का कोई आधार नहीं है, क्योंकि ये राजनीति से प्रेरित हैं।’’ मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि इस तरह की बातों से उनका मनोबल और बढ़ गया है और वह राज्य तथा उसके लोगों के लिए अधिक काम करने के लिए प्रेरित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, मैं एक दिन में दो घंटे अधिक काम करूंगा और राज्य के विकास के लिए अधिक समय दूंगा। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए भी काम करूंगा और हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कायम करने की कोशिश करेंगे।’’ कांग्रेस के भीतर भी ट्वीट को लेकर दो राय होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनके दिमाग में चीजें स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह सब झूठ है। सच यह है कि राज्य में एक स्थिर सरकार है और बनी रहेगी। मैंने और मेहनत से काम करने का संकल्प किया है।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने भी बुधवार को बोम्मई को हटाए जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। येदियुरप्पा के बाद मुख्यमंत्री बने बोम्मई के कार्यकाल को 28 जुलाई को एक साल पूरा हो गया था।

Scroll to Top