ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने सीएम सिद्धारमैया पर लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सीएम सिद्धारमैया, राज्य कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही, जन प्रतिनिधियों की अदालत में शारीरिक रूप से पेश होने का आदेश भी दिया है।

सभी को पेश होने का निर्देश

सीएम सिद्धारमैया को 6 मार्च, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी को 7 मार्च, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी आरएस सुरजेवाला को 11 मार्च और भारी उद्योग मंत्री एमबी पाटिल को 15 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है।

विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर कार्रवाई

ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के मामले में कथित तौर पर केएस ईश्वरप्पा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वर्तमान सीएम सहित कांग्रेस नेताओं ने अप्रैल 2022 को एक विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

लेटर में बताया था जिम्मेदार

लेकिन अप्रैल 2022 में कर्नाटक के एक ठेकेदार संतोष पाटिल ने आत्महत्या कर ली थी। जांच के दौरान एक लेटर बरामद हुआ था, जिसमें संतोष ने अपनी मौत के लिए कर्नाटक सरकार के तत्कालीन ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है। अपने कथित सुसाइड नोट में पाटिल ने मौत के बाद PM मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और सीनियर भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा से पत्नी और बच्चों की मदद करने की अपील की थी।

पाटिल ने सुसाइड में लिखा- मेरी मौत के लिए पूरी तरह से मंत्री केएस ईश्वरप्पा जिम्मेदार हैं। हालांकि, केएस ईश्वरप्पा ने इन आरोपों का खंडन कर दिया था।

उस दौरान कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने भी मौत के लिए कर्नाटक भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है। अगर भाजपा को थोड़ी भी शर्म है, तो उन्हें मंत्री को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।

Scroll to Top