सावन में दस स्वरूप में दर्शन देंगे काशी विश्वनाथ: महंगी हुई मंगला आरती की टिकट

वाराणसी : (मानवीय सोच) सावन में बाबा विश्वनाथ के दस स्वरूपों के दर्शन होंगे। लंबे समय के बाद यह पहला मौका होगा जब बाबा का दस स्वरूप में श्रृंगार होगा। वहीं बाबा की आरती के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। 

काशी विश्वनाथ की मंगला आरती का टिकट सावन में दो हजार का मिलेगा, वर्तमान में इसकी कीमत पांच सौ रुपए है। अधिमास के कारण इस बार सावन दो माह का होगा और इसमें आठ सोमवार पड़ेंगे।

चार जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि सुगम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 750 रुपए और सावन के सोमवार को श्रृंगार के लिए 20 हजार रुपए खर्च करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *