कानपुर की पार्षद लाइब्रेरी पर खर्च होंगे एक करोड़, अत्याधुनिक बनाएगा केडीए

कानपुर (मानवीय सोच)   पार्षद लाइब्रेरी पर खर्च होंगे एक करोड़, अत्याधुनिक बनाएगा केडीए, कायाकल्प को हरी झंडी आखिरकार अफसरों ने सुध ली और गांधी भवन फूलबाग की पार्षद लाइब्रेरी के कायाकल्प को हरी झंडी मिल गई। इसे हाईटेक बनाने पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में 35 लाख रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की पहल पर शुक्रवार को केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि पाठकों और छात्र-छात्राओं के हित में लाइब्रेरी को सुधारने का काम शुरू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *