ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

हर बार समन को राजनीतिक बताकर केजरीवाल ने किया पेश होने से इनकार

सीएम केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। सीएम को मामले में 18 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।
पूछताछ के लिए बुलाया

ईडी ने शराब घोटाले के सिलसिले में सीएम केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है। एजेंसी ने पूछताछ के लिए उन्हें पेश होने को कहा है।

पार्टी का दावा- गिरफ्तारी की हो रही साजिश

ईडी के नए समन के बाद आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि ईडी सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। पार्टी ने कहा कि ये पूछताछ केवल बहाना है, ईडी हमारे नेता को गिरफ्तार करना चाहती है। ईडी चाहे तो अपने सवाल लिखकर दे सकती है।

बता दें कि केजरीवाल ने 3 जनवरी को तीसरी बार ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और कहा था कि एजेंसी का कानून समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है। मुख्यमंत्री को पहले 2023 में 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पद छोड़ने के लिए कहा गया था।

यह है आरोप

बता दें कि इस नीति को लेकर यह आरोप लगाया गया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की उत्पाद शुल्क नीति ने गुटबंदी की अनुमति दी और कुछ डीलरों का पक्ष लिया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, इस आरोप का AAP ने बार-बार खंडन किया।

इसके बाद नीति को रद्द कर दिया गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया।

Scroll to Top