ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केजरीवाल का आरोप : भाजपा अब तक 277 विधायकों को खरीद चुकी है, 5,500 करोड़ रुपये किए खर्च

दिल्ली  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आबकारी नीति मामले हो रही कार्रवाई को लेकर विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र में केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर घेरा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का गुजरात का किला खतरे में है और टूट रहा है। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण ही हम पर ईडी और सीबीआई के छापे डलवाए जा रहे हैं। ये लोग हर हाल में दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये गुजरात चुनाव तक हमारे खिलाफ ऐसे ही झूठे मामले गढ़ते रहेंगे।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इन्होंने कई राज्यों में 277 विधायकों की खरीद पर 5,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह पैसा कहां से आया? विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा जीएसटी कलेक्शन, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर रही है। जब महाराष्ट्र की सरकार गिरानी थी तब इन्होंने दूध, छाछ, दही पर जीएसटी लगा दिया। जनता को पीसकर अरबपतियों के पैसे माफ कर रहे हैं।

भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में ‘ऑपरेशन कीचड़’ बन गया

उन्होंने ने बताया कि यह कहा जा रहा है कि उन्होंने कई विधायकों को तोड़ दिया। मुझे फोन आए, लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या सब ठीक है। मैं लोगों को यह दिखाने के लिए सदन में एक विश्वास प्रस्ताव लाना चाहता हूं कि हमारा एक भी विधायक नहीं गया। भाजपा का ऑपरेशन लोटस यहां ‘ऑपरेशन कीचड़’ बन गया।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार के खिलाफ तमाम देश विरोधी ताकतें एक साथ आ गई हैं, हमारी सबसे लोकप्रिय सरकार है, ये ताकतें हमें तोड़ना चाहती हैं, लेकिन हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। वे गुजरात चुनाव तक हमारे खिलाफ झूठे मामले गढ़ेंगे। सीबीआई को मनीष सिसोदिया के घर 14 घंटे तक चले छापे के दौरान एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली और तो और छापे का खर्च भी नहीं निकल सका।

अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं उपराज्यपाल

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि उपराज्यपाल ने अब हमारे स्कूलों की जांच शुरू की है, वे स्कूलों, अस्पतालों में किए जा रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं।

वहीं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सिंगापुर में महापौरों को दिल्ली सरकार के अच्छे कामों के बारे में बताने के लिए संबोधित करने से उन लोगों द्वारा रोका गया, जो देश की प्रगति के खिलाफ हैं। निहित स्वार्थों की वजह से अब दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है।

Scroll to Top