ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल के सीएम विजयन ने कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बोम्मई से की मुलाकात

बेंगलुरु : (मानवीय सोच)  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन  ने रविवार को यहां कर्नाटक के अपने समकक्ष बसवराज बोम्मई  से मुलाकात की और सीमा क्षेत्र के विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. सूत्रों के अनुसार, बोम्मई और विजयन ने सीमा क्षेत्र के विकास और बांदीपुर बाघ अभयारण्य से गुजरने वाले राजमार्ग पर रात के समय यातायात से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. गौरतलब है कि पारिस्थितिकी के लिहाज से संवेदनशील बांदीपुर बाघ अभयारण्य से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को रात में यातायात के लिए खोलने की केरल की लंबे समय से मांग रही है. 

दक्षिणी राज्य ने रात में इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को मंजूरी देने के लिए उच्चतम न्यायालय का भी रुख किया था और यह कहते हुए एक हलफनामा दाखिल किया था कि बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के आजादी से आवागमन के अधिकार को प्रतिबंधित करना अत्यधिक भेदभावपूर्ण है. इस बैठक के दौरान बोम्मई ने उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए विजयन से कहा कि बांदीपुर बाघ अभयारण्य से गुजर रहा राजमार्ग नहीं खोला जा सकता. 

बाद में केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दोनों राज्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से राष्ट्रीय राजमार्ग 766 के विकल्प के तौर पर मैसुरु मलप्पुरम आर्थिक गलियारा परियोजना के थोलपेट्टी से पुराकात्तिरि और सुल्तान बथेरी से मलप्पुरम तक मार्ग चालू करने का संयुक्त रूप से अनुरोध करेंगे. राष्ट्रीय राजमार्ग 766 बाघ अभयारण्य से गुजरता है, जहां रात के समय यात्रा पर पाबंदी है. 

उन्‍होंने यह भी कहा कि बोम्मई प्रस्तावित कन्हानगड-पनाथुर-कनियूर रेलवे लाइन परियोजना पर गौर करने के लिए भी राजी हो गए, जो उत्तर केरल को दक्षिणी कर्नाटक से जोड़ेगी. साथ ही वह इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर गंभीरतपूर्वक विचार करने भी सहमत हो गए. सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने दो लंबित रेल परियोजनाओं और राजमार्ग संबंधी कुछ अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा की.

Scroll to Top