
निमिषा प्रिया को यमन में मिला जीवनदान: फांसी की सजा रद्द, अब जल्द हो सकती है घर वापसी
भारतीय कूटनीति और धार्मिक पहल का बड़ा असर
यमन में हत्या के आरोप में मौत की सजा पा चुकीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया को राहत मिल गई है।
यमन की धार्मिक और कानूनी संस्थाओं ने उनकी फांसी की सजा को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
यह खबर भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम ए पी अबुबकर मुसलियार के कार्यालय द्वारा जारी की गई पुष्टि के बाद सामने आई है।
ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय के अनुसार, यह फैसला यमन की राजधानी सना में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया,
जिसमें कई शरिया विशेषज्ञ, धार्मिक विद्वान और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
इससे पहले 15 जुलाई को फांसी पर रोक लगाई गई थी, जो अब स्थायी रूप से रद्द कर दी गई है।
➤ क्या था पूरा मामला?
निमिषा प्रिया, केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं और यमन में बतौर नर्स काम कर रही थीं।
2017 में उन्होंने यमनी नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या कर दी थी।
निमिषा का दावा है कि वह व्यक्ति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
मार्च 2018 में उन्हें दोषी ठहराया गया और 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने 2023 में उनकी अंतिम अपील खारिज कर दी थी।
➤ बेटी की भावुक अपील ने बदला माहौल
निमिषा की 13 वर्षीय बेटी मिशेल और पति थॉमस ने यमन जाकर हूती प्रशासन और धार्मिक
नेताओं से क्षमा की अपील की। “I miss you mommy… I love you mommy” जैसे भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया
पर जनभावना को भी उभार दिया। इसके बाद भारत और यमन के बीच कई धार्मिक और राजनयिक प्रयास तेज़ हुए।
➤ अब क्या होगा आगे?
हालांकि मौत की सजा रद्द हो चुकी है, लेकिन निमिषा प्रिया को जेल से रिहा करने के लिए मृतक के परिवार
से “दीया” (ब्लड मनी) या क्षमा प्राप्त करना ज़रूरी है। यदि मृतक परिवार माफ नहीं करता,
तो उन्हें आजीवन कारावास भुगतना पड़ सकता है। भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय लगातार यमन प्रशासन के संपर्क में है।
➤ सरकार की ओर से स्थिति साफ नहीं
जहाँ ग्रैंड मुफ्ती कार्यालय ने इस निर्णय की पुष्टि की है, वहीं विदेश मंत्रालय (MEA) ने
अभी तक औपचारिक रूप से लिखित पुष्टि नहीं दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रालय ने
“गलत जानकारी फैलाने” को लेकर भी सतर्क किया है।
? यह घटना न केवल भारतीय कूटनीति की जीत मानी जा रही है, बल्कि मानवीय
स्तर पर भी एक बड़ी राहत की खबर है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही निमिषा प्रिया की घर वापसी भी संभव हो सकेगी।
