ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

KGMU कर रहा लावारिस मरीजों का इलाज

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के डॉक्टर और कर्मचारियों ने दो लावारिस मरीजों का इलाज किया। स्वस्थ होने पर शेल्टर होम में भी शिफ्ट करा दिया। साथ ही दोनों के परिजनों की भी तलाश की जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले कुछ समाजसेवियों ने पुलिस की मदद से अनूप (40) व शिव कुमार (65) को ट्रॉमा सेंटर लेकर आए थे।

मरीज अनूप के पैर में घाव और सड़न के कारण कीड़े पड़ गए थे। दोनों को सर्जरी विभाग में डॉ. पंकज सिंह के देख-रेख में भर्ती कराया गया। करीब 7 सप्ताह तक चले इलाज के बाद मरीज स्वस्थ हैं। काफी प्रयास के बाद भी उनके परिजनों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार के निर्देश पर चिकित्सा विश्वविद्यालय में स्थापित रोगी कल्याण कार्यालय के नोडल अफसर अखिलेश त्रिपाठी और समाजसेवी गुरमीत के सहयोग से दोनों मरीजों को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की ओर से मोहनलालगंज में संचालित शेल्टर होम में शिफ्ट कराया गया है। साथ ही उनके परिजनों की भी तलाश की जा रही है।

Scroll to Top