लखनऊ : (मानवीय सोच) KGMU यानी किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पीडियाट्रिक (बालरोग विभाग) की हेड प्रो.शैली अवस्थी को WHO ने ग्रुप हेल्थ सिक्योरिटी इंटरफेस के टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप का सदस्य बनाया हैं। बड़ी बात यह हैं कि वो WHO के हेड क्वार्टर में जिनेवा में हुई अहम बैठक का हिस्सा भी रही हैं। इस टीम में शामिल प्रो.शैली अवस्थी एकलौती भारतीय हैं।इससे पहले स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टॉप 2 साइंटिस्ट की ग्लोबल लिस्ट में भी उनका नाम आया था।
दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रो.शैली अवस्थी ने बताया कि साल 2019 में इस एडवाइजरी ग्रुप को बनाया गया हैं। इसका मकसद दुनिया भर में बायोलॉजिकल, केमिकल, रेडियोलॉजिकल, साइबर अटैक, समेत तमाम मसलों पर हेल्थ सिक्योरिटी को लेकर सचेत हैं। साथ ही जरूरी कदम उठाना भी हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ग्रुप हेल्थ सिक्योरिटी इंटरफेस के टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप का सदस्य चुने जाने के बारे में प्रो.शैली ने बताया कि बीते वर्ष अक्टूबर 2022 में ही उन्हें इसका सदस्य बनाया गया था। पर उस समय इसे कॉन्फिडेंशियल रखा गया। अब तक वो 2 मीटिंग में शिरकत भी कर चुकी हैं। पहली बैठक अक्टूबर 2022 में जिनेवा में हुई। जबकि दूसरी बैठक मई 2023 में हुई।
