ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

KGMU: आधे डॉक्टर छुट्टी पर, केजीएमयू में इलाज राम भरोसे

लखनऊ (मानवीय सोच) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार से आधे डॉक्टर एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश पर चले गए। ये डॉक्टर जब लौटेंगे, तब बचे हुए डॉक्टर अवकाश पर जाएंगे। यानी दो महीने मरीजों की जान पर आफत रहेगी। दावा भले ही किया जा रहा हो कि ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं इस दरम्यान नहीं प्रभावित होंगी, पर हकीकत यह है कि हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बड़े पैमाने पर मरीजों के ऑपरेशन टलते हैं। जबकि पहले से ही कई विभागों में सर्जरी के लिए महीनों की लंबी वेटिंग चल रही है।

केजीएमयू में इस समय करीब 450 डॉक्टर हैं। विश्वविद्यालय की स्थापना मेडिकल कॉलेज के रूप में हुई थी। चिकित्सा की पढ़ाई के लिए यहां अस्पताल का संचालन और इलाज किया जाता है। इसीलिए शिक्षकों की तरह ही यहां के डॉक्टरों को भी ग्रीष्मकालीन अवकाश की सुविधा मिलती है। दावा किया जाता है कि व्यवस्था बनी रहे, इसीलिए एक बार में आधे डॉक्टरों को ही छुट्टी दी जाती है। इस तरह से ओपीडी की कोई भी यूनिट बंद नहीं होती है। 

Scroll to Top