ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खेलो इंडिया कार्यक्रम का अनुराग ठाकुर ने किया उद्घाटन

जम्मू कश्मीर  (मानवीय सोच)   गुलमर्ग जिले में तीसरे खेलो इंडिया राष्ट्रीय शीतकालीन खेल का उद्घाटन किया गया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर यहां मौजूद रहें।  खेल में उत्कृष्टता का जश्न मनाने, एथलीटों के कौशल को देखने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेलो इंडिया सबसे बड़ी जीत के लिए प्रयास करने, खेल भावना, शांति, समानता, मित्रता और प्रतिस्पर्धियों के प्रति सम्मान रखने की भावना के लिए लिहाज से एक महत्वपूर्ण अवसर है। एकता की भावना, एक भारत- श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूती देगी।

अनुराग ठाकुर ने खेलो इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस समय पूरा देश तीसरे शीतकालीन खेलों के सपने से एकजुट है। भाग लेने वाला प्रत्येक खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर का सर्वश्रेष्ठ राजदूत बनेगा। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ, यह खेल तमाशा सद्भावना के बंधन को मजबूत करेगा और सभी खिलाड़ियों को एक परिवार के रूप में एकजुट करेगा। मैं अपने सभी मेहमानों को आमंत्रित करता हूं, जो देश के कोने-कोने से हमारे आतिथ्य का आनंद लेने, खेलों का आनंद लेने और जम्मू कश्मीर के अविश्वसनीय नज़ारों और ध्वनियों का आनंद लेने के लिए आए हैं।

अनुराग ठाकुर ने इस दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद भी खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखकर पता चलता है कि फिट इंडिया अभियान को प्रशासन द्वारा गांव गांव तक पहुंचाया गया है। बता दे कि दो साल बाद फिर से गुलमर्ग में खेलो इंडिया की शुरुआत की गई है। 

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि खेलो इंडिया एक ऐसा अभियान है जिसमें युवा खेल, विश्वविद्यालय खेल व शीतकालीन खेल का आयोजन किया जाता है। बता दें कि इस दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी वहां मौजूद रहें। मनोज सिन्हा ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स 14 फरवरी तक चलेंगे। इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा और जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

Scroll to Top