ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी के काशी-मथुरा वाले बयान पर खिलेश यादव ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन जगहों की मांग वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा, सीएम संविधान से बंधे हैं। उन्हें ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जो सीएम के तौर पर ली गई उनकी शपथ के मुताबिक न हो।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि कौरव कौन हैं और पांडव कौन हैं?… कौरव संख्या में अधिक थे… बीजेपी कहती है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है… हमने महाभारत में पढ़ा है कि जिनके पास सबसे बड़ी सेना थी वे कौरव थे। जीत उनकी होगी जिनके पक्ष में भगवान हैं।

सीएम योगी ने विधानसभा में बुधवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत अयोध्या के साथ-साथ काशी व मथुरा का भी एजेंडा सेट कर दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन से पाण्डवों के लिए पांच गांव मांगे थे, उसी तरह हमने (बहुसंख्यक समाज) यहां सिर्फ तीन स्थानों (अयोध्या, मथुरा, काशी) की बात की थी।

ये तीनों ईश्वर के अवतरण की धरती हैं, लेकिन एक जिद थी और उसमें राजनीतिक तड़के और वोट बैंक की प्रवृत्ति ने विवाद खड़ा कर दिया।

सीएम योगी ने व‍िपक्ष पर तंज कसते हुए कही ये बात

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि तब भी दुर्योधन ने कहा था कि सुई की नोक के बराबर जगह नहीं दूंगा तो महाभारत होना ही था। यहां भी वोट बैंक के लिए हमारी संस्कृति और आस्था को रौंदने वाले आक्रांताओं का महिमामंडन किया गया, जिसे अब देश स्वीकार नहीं करेगा।

Scroll to Top