ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चे को अगवा कर 30 लाख की फिरौती वसूलने वाला किडनैपर मुठभेड़ में ढेर, SHO को भी लगी गोली

ग्रेटर नोएडा  (मानवीय सोच)  किराना व्यापारी के 11 साल के बेटे का अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले बदमाश को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसके पास से पुलिस ने 29 लाख का कैश भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ बीटा दो थाना क्षेत्र के चूहड़पुर अंडरपास के पास हुई। इस मुठभेड़ के दौरान नॉलेज पार्क थाना प्रभारी वरुण पंवार भी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत की बुलेटप्रुफ जैकेट में भी गोली लगी है।

लुक्सर गांव निवासी किराना कारोबारी मेघ सिंह ने अपने 11 साल के बेटे के गुमशुदा होने के संबंध में नोएडा पुलिस को सूचना दी थी। उन्हें एक अज्ञात फोन से कॉल कर बेटे को छोड़ने के लिए 30 लाख रूपये की फिरौती मांगी गई थी। इस पर थाना ईकोटेक-1 पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।

बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए ग्रेटर नोएडा जोन व सेन्ट्रल नोएडा जोन से पुलिस टीम व सर्विलांस टीम व स्वाट टीम गठित की गई। सोमवार सुबह पुलिस की लुक्सर जेल के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई और इस मुठबेड़ में विशाल मौर्य और ऋृषभ गोली लगने से घायल हो गए थे, लेकिन मुख्य अपहरणकर्ता शिवम फरार हो गया था।

पुलिस टीमें तभी से शिवम की तलाश में जुटी थीं और दोपहर बाद चूहड़पुर अंडरपास के पास हुई दूसरी मुठभेड़ में शिवम ढेर हो गया। पुलिस अब उसका आपराधिक इतिहास तलाशने में जुटी है। शिवम बदायूं का रहने वाला था।

बता दें कि, गिरफ्तार किए गए बदमाशों विशाल मौर्या और ऋषभ से पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि इस घटना का सरगना शिवम है, जो पीड़ित मेघसिंह के घर के पास काफी समय तक किराए पर रहा था। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी

Scroll to Top