किंजल सिंह चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक बनीं

लखनऊ: (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में लगातार अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल कर दिए गए हैं। शुक्रवार को जारी हुई तबादलों की सूची के क्रम में 6 आईएएस और 8 पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईएएस किंजल सिंह को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। किंजल सिंह मौजूदा समय में प्रतीक्षारत चल रही थीं। वहीं, पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र को मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद और पीसीएस डॉ. वेद प्रकाश मिश्र को नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर बनाया गया है।

आईएएस वीना कुमारी मीना को प्रमुख सचिव महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वीना कुमारी के पास खाद रसद और उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग का पद बना रहेगा। वहीं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव रहे प्रकाश बिंदु को प्रबंध निदेशक यूपी सिडको की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं शिव प्रसाद-1 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। राधेश्याम प्रबंध निदेशक उप्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *