ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुर्दों के खातों में भेज दी करोड़ों की किसान सम्मान निधि

अयोध्या (मानवीय सोच) किसान सम्मान निधि को लेकर जिले में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 7352 मृत किसान पीएम सम्मान निधि ले रहे हैं। एक दिसंबर 2018 से शुरू हुई इस योजना में अब तक 11 बार दो-दो हजार रुपये कुल 16 करोड़ 17 लाख 44 हजार रुपये इन किसानों के खाते में जा चुके हैं। लगातार हो चल रहे सत्यापन में इसका खुलासा होने के बाद कृषि विभाग अब मुर्दों को दी गई राशि की वसूली करने की तैयारी में है। जिले में कुल 375818 किसान हैं। सम्मान निधि में फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद अब तक हुए सत्यापन के बाद जो तस्वीर सामने आई वो चौंकाने वाली है। इस सत्यापन के अनुसार करीब 7352 ऐसे किसान हैं जिनकी एक या दो किश्त के बाद मौत हो गई।

इसके बाद भी उनके खाते में किसान सम्मान राशि भेजी जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक सदर तहसील में 870, रुदौली में 1861, बीकापुर में 1725, मिल्कीपुर में 1361 व सोहावल में 1535 किसान मृत हो चुके हैं। कृषि विभाग द्वारा कराए गए भूलेख सत्यापन में यह आंकड़ा सामने आया है। हालांकि अभी तक केवल 74.14 फीसदी 278782 किसानों का ही सत्यापन का कार्य हुआ है। अभी भी 97036 किसानों का सत्यापन बाकी है। ऐसे में शत प्रतिशत सत्यापन की रिपोर्ट सामने आने पर और भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ सकते हैं।

इस योजना का लाभ भूमिहीन किसान भी उठा रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक भूमिहीन इस योजना के लिए पात्र ही नहीं हैं। आंकड़े के मुताबिक जिले में कुल 8350 भूमिहीन किसान चिह्नित किए गए हैं। जो पात्र न होते हुए भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार तहसील सदर में 2427, रुदौली में 1095, बीकापुर में 3817, मिल्कीपुर में 687 व सोहावल में 324 किसान हैं ऐसे हैं जो भूमिहीन होने के बावजूद किसान सम्मान निधि की राशि डकार रहे हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत एक दिसंबर 2018 को गई थी। यह योजना किसानों की आय बढ़ानेे के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये राशि किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल में दो-दो हजार रुपये भेजी जाती है। जिले में अब तक किसानों को किसान सम्मान निधि की 11 किस्त दी जा चुकी हैं।

मृतक किसानों की संख्या
सदर 870
रुदौली 1861
बीकापुर 1725
मिल्कीपुर 1361
सोहावल 1535

उप निदेशक कृषि डॉ. एसके त्रिपाठी का कहना है कि अभी भूलेख सत्यापन का काम चल रहा है। जिन किसानों को मृत्यु के बाद किसान सम्मान निधि की किस्त गई है। उसको वापस कराया जाएगा। मृत किसानों के परिजनों को वरासत होने के बाद उन्हें भी किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। उनसे हर हाल में रिकवरी कराई जाएगी।

Scroll to Top