ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केएल राहुल ने किया बड़ा खुलासा, बताया IPL 2023 के लिए क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लान

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आईपीएल 2023  की शुरुआत 31 मार्च से होगी. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स  के कप्तान केएल राहुल  ने 16वें सीज़न का प्लान बता दिया है. उन्होंने बताया कि इस बार लखनऊ किस तरह से खेलेगी. लखनऊ ने अपने पहले ही सीज़न में टॉप-4 में रहेकर क्वालीफाई किया था. टीम का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला था. वहीं, 2023 के आईपीएल की शुरुआत से पहले लखनऊ ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की. इसी दौरान केएल राहुल ने टीम के प्लान के बारे में बात की.

टीम की जर्सी लॉन्च पर पहुंच केएल राहुल ने साफ कर दिया कि इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स आक्राम और निडर क्रिकेट खेलेगी. राहुल ने इवेंट पर बात करते हुए कहा, “हम देश भर के लोगों के लिए शानदार क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और कुछ आक्रामक व निडर क्रिकेट खेलेंगे.” 

आईपीएल 2022 में अच्छा रहा था राहुल का प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था. राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ रहे थे. उन्होंने 15 मैचों में 51.33 की औसत और 135.38 के स्ट्राइक रेट से कुल 616 रन बनाए थे. इसमें उनका हाई स्कोर नाबाद 103 रनों का रहा था. इस दौरान राहुल के बल्ले से कुल 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे. वहीं उन्होंने कुल 45 चौके और 30 छक्के लगाए थे.

15वें सीज़न में ऐसा रहा था टीम का प्रदर्शन

वहीं 15वें सीज़न में टीम के प्रदर्शन की बात करें, टीम ने 14 में से 9 मैचों में जीत दर्ज की थी और 5 में टीम को हार का सामना करना पड़ा था. टीम 18 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर रही थी. लखनऊ और राजस्थान के अलावा महज़ गुजरात टाइटंस इकलौती ऐसा टीम थी, जिसने 14 लीग मैचों में से 10 में जीत अपने नाम की थी. गौरतलब है कि गुजरात ने अपने पहले ही सीज़न (2022) में खिताब जीत लिया था. 

आईपीएल 2023 के लिए ऐसी है लखनऊ सुपर जायंट्स की स्क्वाड

केएल राहुल, आयुष बडोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, डेनियल सैम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, नवीन उल हक, युद्धवीर चरक.

Scroll to Top