ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जानें – सूर्य ग्रहण भारत में मान्य होगा या नहीं

8 अप्रैल, 2024 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले सोमवती अमावस्या पर लगेगा। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण है इसलिए इस पर हर किसी की नजर टिकी हुई है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, इस दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा मानसिक पूजा-पाठ करना चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म के अनुसार, इस दौरान किसी भी देवी-देवता को नहीं छूना चाहिए। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ने वाला है।

सूर्य ग्रहण भारत में मान्य होगा या नहीं ?

भारत में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इसके सूतक काल को भारत में नहीं माना जाएगा। यानी कि इस ग्रहण का देश दुनिया पर किसी भी प्रकार का धार्मिक और आध्यात्मिक असर नहीं पड़ने वाला है। ज्योतिष की मानें, तो इस दिन भारत में सामान्य दिनचर्या ही रहेगी, क्योंकि कहा जाता है कि ग्रहण का असर उस स्थान पर पड़ता है, जहां वो दिखाई देता है।

सूर्य ग्रहण, 2024 का समय

8 अप्रैल, 2024 दिन सोमवार रात्रि 9 बजकर 12 मिनट पर ग्रहण लग जाएगा और इसका समापन रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्य समय रात्रि 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण माना जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य ग्रहण की अवधि 05 घंटे 10 मिनट की होगी।

सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी भगवान की तस्‍वीरों न छुएं।
ग्रहण के दौरान भोजन न करें।
कोई भी नया काम शुरू न करें।
ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें और विधि अनुसार पूजा करें।
खुली आंखों से ग्रहण न देखें, अगर देखना हो, तो एक्स रे की मदद ले सकते हैं।
घर को पर्दे से ढक दें, ताकि इसकी किरणें घर के अंदर न आ सकें।
इस दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
गर्भवती महिलाएं पैनी वस्तु जैसे – कैंची, चाकू, ब्लेड आदि का प्रयोग न करें, इससे शिशु के अंग में विकार आ सकता है।
किसी भी वैदिक मंत्र या अपने आराध्य का मानसिक ध्यान करें।
ग्रहण से पहले खाने की चीजों में तुलसी पत्र डाल दें।
गर्भवती महिलाएं इस दौरान भगवान कृष्ण का ध्यान करें और अपने पास नारियल रखें।
गर्भवती महिलाएं, बीमार व्यक्ति व छोटे बच्चे भूख लगने पर खा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे उन चीजों में तुलसी पत्र पहले से डाला गया हो।

Scroll to Top