ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जानें – कौन हैं केजरीवाल के तीन विधायक

कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। लिस्ट में दिल्ली के 3 विधायकों का भी नाम है, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।

तीन सीट पर लड़ेगी कांग्रेस

बता दें कि कई बैठक के बाद दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हुआ था। गठबंधन में आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीट पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को गठबंधन में तीन सीट मिली हैं। फिलहाल आप ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

लिस्ट में दिल्ली के ये 3 विधायक

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से आप के तीन विधायकों पर भी भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव के लिए AAP के प्रत्याशियों की लिस्ट में दिल्ली के तीन विधायक हैं, इनमें कोंडली से कुलदीप कुमार, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती और तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान का नाम शामिल है।

महाबल मिश्रा को मिला मौका

इसके अलावा कुछ महीने पहले कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महाबल मिश्रा को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। महाबल मिश्रा पूर्व में कांग्रेस से पश्चिमी दिल्ली सीट से ही सांसद रह चुके हैं। उनके पुत्र विनय मिश्रा इसी सीट से आप के विधायक हैं।

ध्यान देने वाली बाता है कि कुलदीप कुमार आप से कोंडली से निगम पार्षद रहे हैं। 2020 में कुलदीप कुमार को पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया। उसके बाद अब पूर्वी दिल्ली से आप ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा है। वहीं, सही राम पहलवान तुगलकाबाद से आप के दो बार के विधायक हैं।

सोमनाथ भारती मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी से तीन बार से विधायक हैं। यह 2013 में केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती पर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

कौन किस सीट से उम्मीदवार

पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा

दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान

नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

Scroll to Top