ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बहन आरती सिंह की हल्दी सेरेमनी में खूब नाचे कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह ने भी लगाए ठुमके

एक्टर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की एक्ट्रेस बहन आरती सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं. शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. आरती की हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. इस वीडियो में आरती के साथ उनके को-एक्टर्स और अन्य टीवी सेलेब्स भी नजर आ रहे हैं. आरती के भाई कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी इस वीडियो में बच्चों के साथ दिख रहे हैं.
 
आरती सिंह अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. बहन की शादी के लिए कृष्णा अभिषेक भी भाई धर्म निभा रहे हैं. उन्होंने और कश्मीरा शाह ने आरती की शादी की जिम्मेदारी ली है. वह सभी सेरेमनी को होस्ट कर रहे हैं. आरती और दीपक ठाकुर की शादी 25 अप्रैल को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में होगी.
शादी के बाद कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन दे सकता है. आरती सिंह जिस शख्स दीपक चौहान से शादी कर रही हैं, वह मुंबई का एक बड़ा बिजनेसमैन है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने शादी को बहुत ही सिंपल रखने का फैसला किया है. कपल की शादी में कई टीवी सेलेब्स को इन्वाइट किया गया है. इस शादी में गोविंदा के शामिल हो सकते हैं.
 
आरती सिंह की शादी में गोविंदा भी होंगे शामिल!
गोविंदा, आरती सिंह के मामा लगते हैं. आरती ने एक बयान में कहा कि मामा से उनकी बात हुई है. मामा उनकी शादी से खुश हैं. आरती ने उम्मीद जताई है कि उनके मामा और मामी शादी में आएंगे. बता दें, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन होने की वजह से दोनों के रिश्तों में दरार थी. लेकिन बीते साल गोविंदा-कृष्णा अभिषेक दोनों की तरफ से रिश्तों को सुधारने की कोशिश देखी गई है.
Scroll to Top