लखीमपुर (मानवीय सोच) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को झटका लगा है. लखीमपुर खीरी मामले में कोर्ट ने उन्हें आरोप मुक्त करने की अर्जी खारिज कर दी है. आशीष पर कल आरोप तय किए जाएंगे.आशीष पर चार किसानों और एक पत्रकार को अपने वाहन से कुचलने का आरोप है.
