ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

RJD के सम्मेलन में बवाल, लालू के बेटे तेज प्रताप यादव गुस्से में निकले

पटना  (मानवीय सोच)  आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने पार्टी नेता श्याम रजक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मंत्री और उनकी बहन को भद्दी भद्दी गालियां दी। दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक छोड़कर निकले तेज प्रताप यादव ने मीडिया से वार्ता में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसका ऑडियो भी है। जिसे अपने पेज से वायरल कर पूरे प्रदेश की जनता को सुनाएंगे। बैठक छोड़ कर बीच से निकले तेज प्रताप से  मीडिया कर्मियों ने जब वजह पूछ लिया उन्होंने कहा कि गाली सुनने के लिए बैठक में क्यों रहेंगे? तेज प्रताप ने कहा की श्याम रजक ने उनके पी ए को भी गाली दी। तेज प्रताप ने लगे हाथ श्याम रजक पर आरएसएस और भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया और पार्टी से निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब श्री रजक से बैठक की टाइमिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने जवाब में गालियां दी।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाली गलौज किया जा रहा है। यह ऑडियो श्याम रजक का बताया जा रहा है।  लाइव हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। ऑडियो में कहा जा रहा है कि मंत्री बन गया तो पीए से बात करवाता है। इस दौरान गाली-गलौज अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है।

दिल्ली में राजद का दो दिवसीय बैठक हो रही है। पहले दिन 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। लालू यादव के अलावे शरद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, रामचंद्र पूर्वे, अब्दुल बारी सिद्दिकी, श्याम रजक  समेत पार्टी के कई नेता मंच पर बैठे। तेजप्रताप यादव और श्याम रजक मंच पर एक साथ बैठे थे।बैठक के  दौरान भारी बवाल हुआ। मीटिंग शुरू होने के थोड़े देर बाद ही लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप गुस्से में लाल होकर मीटिंग छोड़कर निकल गये। बाहर निकलते ही ऐलान कर दिया कि उसने बहन की गाली दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्याम रजक आरएसएस का एजेंट है। तेज प्रताप ने कहा कि एक एक को हैसियत बता देंगे।

 

Scroll to Top