ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

LDA की बड़ी कार्रवाई : 20 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी किया सील

शासन के निर्देश पर मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के साथ शहर में संचालित शिक्षण संस्थानों की जांच के लिए अभियान चलाया। इसमें बेसमेंट में संचालित 20 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को सील कर दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए। भवन स्वामियों से मानचित्र व निर्माण अनुज्ञा आदि से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। मानक विपरीत बेसमेंट का निर्माण रोकने और इनमें संचालन पर कार्रवाई के लिए कमेटी भी बना दी गई है।

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में जलभराव से छात्रों की मौत की घटना के बाद शासन ने प्रदेश भर में बेसमेंट में संचालित शिक्षण संस्थाओं पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस पर मंगलवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रवर्तन दल का गठन कर शहर भर में संचालित 107 शिक्षण संस्थानों की जांच कराई। इसमें 20 कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी बेसमेंट में अवैध रूप से चलती मिलीं। इन्हें बंद कराकर सील कर दिया गया। गेट व दीवारों पर नोटिस चस्पा कर मालिकों/संचालकों से मानचित्र व निर्माण अनुज्ञा आदि से सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए। आगे की कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई है।

Scroll to Top