ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी दिवस पर एलडीए लांच करेगा मोहान रोड योजना

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी दिवस पर लखनऊ में एलडीए मोहान रोड योजना लांच करने जा रहा है। इसमें शहर की सबसे ऊंची इमारतें बनेंगी। इसमें एक तरफ आईटी सिटी बनेगी, 20 हजार से ज्यादा प्लॉट विकसित होंगे। एलडीए इस योजना में सर्वाधिक एफएआर देगा।

एलडीए की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजना मोहान रोड लॉचिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने योजना की जमीन ओमेक्स बिल्डर से वापस ले ली है। करीब 750 एकड़ में सबसे हाईटेक कॉलोनी के विकास की डीपीआर अंतिम दौर में है। जमीन पर कब्जे के लिए प्राधिकरण के अर्जन, इंजीनियरिंग विभाग की टीम लगी है।

इसमें आईटी सेक्टर की बड़ी कम्पनियां आएंगी। वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि एलडीए यूपी दिवस पर 24 जनवरी को आवासीय योजना लाएगा। मोहान रोड योजना में आईटी सिटी शुरू होगी। कब्जा लिया जा रहा है।

सुलतानपुर रोड का सर्वे
एलडीए ने सुलतानपुर रोड की आवासीय योजना के लिए सर्वे शुरू कर दिया। प्राधिकरण के इंजीनियर व अर्जन विभाग की टीम सर्वे में लगी है। सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए प्राधिकरण चार और सर्वेयर रखने जा रहा है। यह सर्वेयर आधुनिक तकनीक से सर्वे करेंगे। एलडीए जेम पोर्टल के माध्यम से सर्वेयर ले रहा है। सुलतानपुर रोड योजना के लिए एलडीए पहले चरण में करीब दो हजार एकड़ जमीन ले रहा है।

लोनिवि खालसा चौराहे का सौंदर्यीकरण करेगा
खालसा चौराहे का सौंदर्यीकरण लोनिवि 27.29 लाख में करेगा। यहां फव्वारा भी लगेगा। अल्पसंख्यक आयोग ने सीएम से मांग की थी। शासन ने 27 लाख मंजूर किए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सौंदर्यीकरण जल्द शुरू होगा।

अर्जुनगंज में चार लेन सड़क बनेगी
लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर अर्जुनगंज बाजार से शहीद पथ तक चार लेन सड़क बनेगी। शासन ने पीडब्ल्यूडी को 19 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। इसमें 4.75 करोड़ जारी भी हो गया है। लोनिवि सड़क चौड़ीकरण से पहले बिजली पोल, सीवर लाइन शिफ्ट करेगा। इससे एक लाख की आबादी को जाम से निजात मिलेगी। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

करीब 1720 मीटर लंबे मार्ग को चौड़ा करने के लिए 55 बिजली के पोल, पेड़ और जलकल की लाइन शिफ्ट की जाएगी। जल्द लेसा, जलकल व वन विभाग के अधिकारी संयुक्त सर्वे करेंगे। सड़क चौड़ीकरण होने से शहीद पथ से आने वालों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

Scroll to Top