ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ से मेयर का चुनाव लड़ने के लिए नेताओं ने झोंकी ताकत

लखनऊ:  (मानवीय सोच)   उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। बस तारीखों का एलान होना बाकी रह गया है। चुनाव को जहां एक ओर उम्मीदवार अपनी सियासी नैया पार लगाने के लिये पार्टी दफ्तर से लेकर नेताओं के आवास तक परिक्रमा लगा रहे है, वहीं टिकट बंटवारे को लेकर सभी सियासी पार्टियों में मंथन चल रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में मेयर की सीट महिला रहने की स्थिति में यहां टिकट को लेकर संघर्ष देखने को मिल सकता है, क्योंकि मेयर टिकट की दावेदारी में विधायक से लेकर उपमुख्यमंत्री तक ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। फिलहाल लखनऊ में बीजेपी महिला नेत्री के रूप में संयुक्ता भाटिया मौजूदा मेयर हैं।

डिप्टी सीएम से लेकर विधायक तक ने झोंकी ताकत
राजधानी में पार्षदी और मेयर चुनाव को लेकर हर गली मोहल्ले और नुक्कड़ पर इन दिनों सिर्फ और सिर्फ चुनावी चर्चा चल रही है। वहीं इन चर्चाओं के दौर में एक चर्चा ये भी जोरों पर है कि मौजूदा उपमुख्यमंत्री से लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तक अपनी-अपनी पत्नियों को मेयर का चुनाव लड़ना चाहते है। इसको लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक एड़ी चोटी का जोर लगा रखे हैं। दूसरी पार्टी से आए लखनऊ से दो बार के बीजेपी विधायक भी अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं, तो वहीं मौजूदा मेयर साहिबा भी अपनी बहू को टिकट दिलाना चाहती है। उधर, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी इस रेस में पीछे नहीं है। लखनऊ से मेयर पद के लिये बीजेपी से उनका दावा भी मजबूत माना जा रहा है।

सपा महंत दिव्या गिरी को बना सकती है प्रत्याशी
आरक्षण के बाद अगर लखनऊ मेयर सीट महिला रहती है तो इस स्थिति में समाजवादी पार्टी भी पूर्व प्रत्याशी मीरा वर्धन को दोबारा उम्मीदवार बना सकती है। इस रेस में पूर्व एमएलसी कांति सिंह का नाम भी चर्चाओं में चल रहा है। डालीगंज स्थित महादेव मनकामेश्वर मंदिर की पीठासीन महिला महंत दिव्या गिरी को भी सपा अपना प्रत्याशी बनाया सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी महंत दिव्या गिरी को उसी स्थिति में उम्मीदवार बनाएगी जब मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगी। इसी क्रम में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के फाउंडर और पूर्व मेयर रहे अखिलेश दास गुप्ता की पत्नी अल्का दास गुप्ता भी मेयर चुनाव में हाथ आजमाती नजर आ सकती है। बीजेपी और सपा उनकी प्राथमिकता में है।

Scroll to Top