ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कानपुर हादसे के बाद भी नहीं लिया सबक: आगे निकलने की होड़ में श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी

कानपुर   (मानवीय सोच)   हादसे के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला व डंपर पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी कुछ लोग बेपरवाह बने हुए हैं और अपने साथ दूसरों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो ट्रैक्टर ट्राली आगे निकलने की होड़ में हादसे का शिकार हो गए। एक अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। उसमें सवार आठ श्रद्धालू घायल हो गए। दूसरा सड़क से उतर गया। हादसे के बाद दौड़ कर आए लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव शादपुर निवासी योगेश ट्रैक्टर ट्राली लेकर तिगरी गंगा मेले में गया था। उसके साथ नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी रिश्तेदार संत राम अपने परिवार सहित मेला में गया। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान सम्पन्न होने के कारण दोपहर दो बजे मेला से लौट रहे थे।

इसी दौरान आगे निकलने की होड़ में ट्रैक्टर ट्रालियों को श्रद्धालू खूब दौड़ा रहे थे। कुमराला के निकट पहुंचने पर योगेश की ट्रैक्टर ट्राली बराबर में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ने के कारण अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली को चला रहे योगेश, ट्राली में सवार उसकी पत्नी डोली, बेटी अपूर्ण, रिश्तेदार पुरुषोत्तम निवासी पीपली और हादीपुर कला निवासी रिश्तेदार संतराम उसकी पत्नी प्रियंका, बेटी निधि व बेटा मनु घायल हो गए। दूसरा ट्रैक्टर ट्राली सड़क से नीचे उतर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े। घायलों को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कानपुर हादसे में हुई थी 26 लोगों की मौत
कानुपर के घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि किसी भी हाल में ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में यात्रा न होने दिया जाए। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। योगी सरकार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, डाला व डंपर पर सवारियां ढोने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था।
Scroll to Top