ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

शराब बिक्री में ओवर रेटिंग पर निरस्त होगा लाइसेंस

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि राजस्व प्राप्ति में आबकारी विभाग प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। इसके लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अधिकारी कार्ययोजना बनाएं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलों से लगातार ओवर रेटिंग की शिकायत प्राप्त हो रही है, इस पर अंकुश लगाएं। मनमानी न रुके तो दुकानों के लाइसेंस निरस्त करें। अगर शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वे विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि ओवर रेटिंग करते हुए पकड़े जाने पर पहली बार में 75 हजार रुपये और दूसरी बार में 1.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूलें। फिर भी न मानें तो तीसरी बार में लाइसेंस निरस्त करें।

उन्होंने प्रवर्तन कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहरीली शराब की बिक्री न हो, इसका खास ध्यान रखें। प्रवर्तन कार्य को और कारगर बनाएं और अवैध मदिरा के उत्पादन पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने राजस्व वसूली में फिसड्डी जिलों को फटकार लगाई।

Scroll to Top