कर्नाटक में लिंगायत महंत का अपने ही घर में शव मिला, सुसाइड नोट में उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक  (मानवीय सोच) कर्नाटक में एक लिंगायत महंत मृत पाए गए हैं. सुसाइड नोट में उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने बताया कि लिंगायत संप्रदाय के 45 वर्षीय महंत बसवलिंग स्वामी सोमवार को कर्नाटक के रामनगर जिले के कंतुगल मठ में अपने कमरे की खिड़की की ग्रील से लटके पाए गए.

महंत बसवलिंग स्वामी कंतुगल मठ के प्रमुख महंत थे. पुलिस ने कहा कि उनके आखिरी फोन कॉल्स के बारे में पता लगाया जा रहा है. संत ने दो पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कुछ लोग उनका उत्पीड़न कर रहे थे.

उत्पीड़न करने वाले महंत को उनके पद से हटाना चाहते थे. बसवलिंग स्वामी पिछले 25 सालों से कंतुगल मठ के प्रमुख महंत थे. कुदुर थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.

इससे पहले, चित्रदुर्ग के प्रभावशाली लिंगायत मुरुगा मठ के प्रमुख महंत शिवमूर्ति को 1 सितंबर की रात दो नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में आरोपी गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

आपको बता दें कि कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय काफी प्रभावशाली माना जाता है. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी इसी संप्रदाय से आते हैं. पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय के हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *