ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों को दिए कार्रवाई के आदेश

बरेली  (मानवीय सोच) पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दूध पीने के बाद पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले और सरकार से 900 रुपये महीने भत्ता लेने वाले पशुपालकों को चिह्नित करें। पहले उन्हें चेतावनी दें, फिर भी न मानें तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं और जेल भेजें। जब दो-चार के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो बाकी पशुपालक ऐसा करने से डरेंगे।

विकास भवन में शुक्रवार दोपहर हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा किसान बार-बार उठा रहे हैं। समाधान के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। गोचर भूमि को सभी एसडीएम अवैध कब्जों से मुक्त कराएं और उस पर हरा चारा उगवाएं। 

खाद और दूसरे उत्पाद तैयार कराके गो-आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाएं। बैठक में ब्लाक प्रमुखों से 50-50 क्विंटल भूसा दान करने का आग्रह किया। डीसी मनरेगा गंगाराम ने प्रत्येक गांव में एक गो-आश्रय स्थल स्थापित करने के लिए मनरेगा के तहत काम कराने की बात कही।

Scroll to Top