ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लिज ट्रस होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

लंदन (मानवीय सोच) लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री होंगी। उन्होंने ऋषि सुनक को काफी पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली है। आखिरी चरण में लिज ट्रस को 81 हजार 326 वोट हासिल हुए हैं। वहीं ऋषि सुनक को 60 हजार 399 वोट ही मिले। सर्वे में भी बताया जा रहा था कि तीसरे यानी अंतिम चरण में लिज ट्रस ऋषि सुनक से काफी आगे चल रही हैं।

भारतीय समय के मुताबिक शाम 5 बजे नए प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा की गई। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में समय से पहले चुनाव करवाए गए थे। खास बात यह  है कि पांच राउंड में ऋषि सुनक ने लिज ट्रस को पीछे छोड़ दिया था लेकिन फाइनल राऊंड में जीत लिज ट्रस की हुई।

ऋषि सुनक बोरिस जॉनसन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने ने ही कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। बताया जा रहा था कि बोरिस जॉनसन  नहीं चाहते थे कि ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनें। अंतिम चरण में कंजर्वेटिव पार्टी के करीब 1 लाख 60 हजार सदस्यों को वोट देना था। इसी चरण में ऋषि सुनक को हार का सामना करना पड़ा।

ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री
47 साल की लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। उन्हें ब्रिटेन में फायरब्रैंड दक्षिणपंथी नेता के रूप में जाना जाता है। लिज से पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। बता दें कि आखिरी राउंड में कुल 82.6 फीसदी वोट पड़े थे। 654 वोट रिजेक्ट हो गए थे। बोरिस सरकार में लिज ट्रस विदेश मंत्री थीं। वह 6 बार मंत्री रह चुकी हैं।

बोरिस जॉनसन ने अपनी ही पार्टी में दबाव के चलते 7 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था। हालांकि नए प्रधानमंत्री के चुने जाने तक वह कार्यभार संभाल रहे थे। अब मंगलवार को जॉनसन प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी भाषण देंगे और अपना इस्तीफा सौंपने स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर जाएंगे। वह क्वीन एलिजाबेथ को अपना  इस्तीफा देंगे। स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में लिज शपथग्रहण करेंगी। इसके बाद वह 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रधानमंत्री के तौर पर पहला भाषण देंगी।

 

Scroll to Top