कॉलेजों में शुरू हो रहे नए पाठ्यक्रम: शिया में एलएलबी ऑनर्स

लखनऊ  (मानवीय सोच) लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। इस दौरान कई कॉलेज नए पाठ्यक्रम भी शुरू कर रहे हैं। इसके लिए लविवि ने इन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की टीम ने इन कॉलेजों का दौरा भी कर लिया है। कार्यपरिषद से स्वीकृति के बाद इनके कोर्सो में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

नए सत्र 2023-24 में शिया पीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, नेशनल पीजी कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सुभाष चंद्र बोस राजकीय कन्या महाविद्यालय अपने यहां यूजी, पीजी में कई नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहे हैं। इसके लिए कॉलेजों में गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। उधर, नेशनल पीजी कॉलेज ने अपने यहां नए कोर्सों में दाखिले लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *